मेरठ में बढ़ रहा डेंगू का कहर, मरीजों की संख्या 1200 के पार

By: Pinki Fri, 29 Oct 2021 11:50:25

मेरठ में बढ़ रहा डेंगू का कहर, मरीजों की संख्या 1200 के पार

मेरठ में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते ही नजर हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में 29 अक्टूबर की सुबह तक डेंगू के मरीजों की संख्या 1230 पहुंच गई। पिछले 30 दिनों में जिले में डेंगू के 820 मरीज मिले हैं। अभी तक डेंगू-बुखार से शहर और देहात क्षेत्र में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। निजी अस्पतालों से लेकर सरकारी अस्पतालों तक मरीजों की लाइन लगी है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के तमाम दावे भी लगातार दिखावा साबित हो रहे हैं।

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा अशोक तालियान ने बताया कि शहरी क्षेत्र में मरीजों की संख्या 647, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 575 पहुंच गई है। जिले भर में मलियाना क्षेत्र में सर्वाधिक 111, जबकि रोहटा में 89 मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 292 तक पहुंच गई है। वहीं विभिन्न अस्पतालों में 84 मरीज भर्ती हैं और 208 मरीज होम आइसोलेशन पर हैं। 930 मरीज रिकवर हो चुके हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com